जयपुर। किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कृषि मंत्री डा किरोडी लाल मीणा को ज्ञापन सौपकर डीएपी यूरिया उर्वरक कृषि उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है ।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि फसलों की रबी मौसम में बुवाई के समय गुणवत्तापूर्ण उर्वरकों की सुचारू व्यवस्था को प्रभावी रखने की आवश्यकता है। सरसों, गेहूं, चना, जौ जैसी फसलों की रबी मौसम में बुवाई आरंभ होने वाली है। सरकार ने किसानों को उर्वरक भरपूर मात्रा में उपलब्ध करवाने का ऐलान किया लेकिन जमीनी तौर पर ऐसा नहीं होने के कारण किसान काफी परेशान है ।किसानों को उर्वरक प्राप्ति के लिए एप से बुकिंग के बाद 20 से लेकर 50 किलोमीटर तक जाना पड़ता है, वहां से भी उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ता है।
रामपाल जाट ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार से अनेकों बार अनुरोध करने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा है। किसानों को उर्वरक उचित मूल्य पर अविलंब उपलब्ध कराने का समुचित आदेश प्रदान करे




