नई दिल्ली । लोक सभा अध्यक्ष ओम बिडला ने आज लाल किला परिसर में आयोजित लव-कुश रामलीला कमेटी के गणेश पूजन समारोह में सम्मिलित होकर भगवान श्रीगणेश का पूजन-अर्चन किया।
बिडला ने कहा कि लव-कुश रामलीला दिल्ली की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं का अनुपम प्रतीक है। रामलीला के माध्यम से प्रभु श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा के शाश्वत संदेश जन-जन तक पहुँचते हैं। प्रभु श्रीराम भारतीय जनमानस की आस्था, संस्कृति और जीवन मूल्यों के आधार हैं। उनकी पावन गाथा हमें सत्य के मार्ग पर चलने, धर्म का पालन करने और लोककल्याण के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देती है। ऐसी सांस्कृतिक परंपराएँ हमारी आध्यात्मिक चेतना को जागृत करने के साथ भावी पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का पुनीत कार्य करती हैं।बिडला ने कामना कि की भगवान श्रीगणेश के आशीर्वाद से यह आयोजन निर्विघ्न एवं सफल हो तथा प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे।




