HomeSTATEअंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पर्यटन को अब लगेंगे पंख

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पर्यटन को अब लगेंगे पंख

अंडमान तथा निकोबार। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उप राज्यपाल दिनेश शर्मा ने द्वीपसमूह में बेड एंड ब्रेकफास्ट/होमस्टे प्रतिष्ठानों के पंजीकरण संबंधी दिशा-निर्देशों में संशोधन कर भवन स्वामी के निवास में अवश्य रहने की शर्त को हटाने की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह निर्णय उच्च अधिकारियों के साथ बैठक के उपरांत लिया गया।

उप राज्यपाल द्वारा यह स्वीकृति देने से होमस्टे में कमरों की अनुमन्य संख्या 06 से बढ़ाकर अधिकतम 08 करने का प्रावधान किया गया है। इससे स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा मिलने, रोजगार के नए अवसर सृजित होने तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह पहल द्वीपसमूह में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार एवं सतत पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments