HomeRajasthanमुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय का रीडर एवं चालक रिश्वत लेते गिरफ्तार

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय का रीडर एवं चालक रिश्वत लेते गिरफ्तार

बांसवाडा। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने आज राहुल चंदेल, चालक (होमगार्ड), अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला बांसवाड़ा को आरोपी संदीप कुमार नानावटी, लिपिक ग्रेड प्रथम (रीडर), मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला बांसवाड़ा के लिए परिवादी एवं सहपरिवादी से 40,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में मुख्य भूमिका होने के कारण संदीप कुमार नानावटी को भी गिरफ्तार किया गया।

Reader and driver of the Chief Judicial Magistrate Court arrested for taking bribe
Reader and driver of the Chief Judicial Magistrate Court arrested for taking bribe

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी बांसवाड़ा को प्राप्त शिकायत में परिवादिया को जमानत मिलने के उपरांत उसकी जमानत खारिज नहीं करवाने, न्यायालय में विचाराधीन मुकदमे में सजा नहीं दिलवाने तथा आगे प्रकरण में सहायता प्रदान करने की एवज में आरोपी संदीप कुमार नानावटी द्वारा दलाल राहुल चंदेल के माध्यम से रिश्वत राशि मांगने की शिकायत की गई थी।

शिकायत का सत्यापन करवाने के बाद उदयपुर रेंज के प्रभारी पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित के सुपरविजन में एसीबी इकाई बांसवाड़ा के पुलिस उप अधीक्षक रतन सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व में मय टीम ट्रेप कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी दलाल श्री राहुल चंदेल, चालक (होमगार्ड), अतिरिक्त न्यायिक मजिस्ट्रेट, जिला बांसवाड़ा को आरोपी संदीप कुमार नानावटी के लिए परिवादी एवं सहपरिवादी से 40,000 रुपये की रिश्वत राशि अपने हाथों से ग्रहण करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। वहीं, आरोपी संदीप कुमार नानावटी को प्रकरण में मुख्य भूमिका होने के कारण गिरफ्तार किया गया। ब्यूरों मामले की जांच कर रहा है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments