जयपुर । कायस्थ टुडे । कायस्थ समाज सेवा संस्थान, श्री चित्रगुप्त ट्रस्ट एवं श्री चित्रगुप्त क्लब के संयुक्त तत्वावधान मे 15 नवम्बर को सायं 6.00 बजे से कायस्थों की बगीची, कल्याण जी का रास्ता, इंदिरा बाजार, जयपुर में दीपावली मिलन एवं अन्नकूट पंगत प्रसादी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कायस्थ समाज सेवा संस्थान के अध्यक्ष अनिल माथुर ,महासचिव एम बी माथुर,श्री चित्रगुप्त ट्रस्ट के अध्यक्ष डा. अमित माथुर,सचिव राजेश माथुर,श्री चित्रगुप्त क्लब के अध्यक्ष राजेश माथुर हेलक्या ,महासचिव राधा मोहन माथुर ने समाज बन्धुओं से अनुरोध किया है कि इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक शामिल होकर सफल बनायें।
अधिक जानकारी के लिए राजेश माथुर हेलक्या से मोबाइल नम्बर 9314932322 पर सम्पर्क कर सकते है ।{साभार कायस्थ टुडे }




