HomeNationalअभिजीत दीपके दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके

अभिजीत दीपके दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके

नयी दिल्ली ।सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके।

अभिजीत की मां अनीता दीपके ने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस ने उन्हें समय पर जाने दिया होता, तो वह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकते थेअभिजीत दीपके को सीधे घर आना था और वह शनिवार रात तक पहुंचने वाले थे। यदि दिल्ली पुलिस ने उन्हें एक दिन पहले ही छोड़ दिया होता, तो वह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हो पाते। वहीं अभिरजीत के पिता भगवान दीपके ने कहा कि अभिजीत को अपनी दादी के अंतिम दर्शन के लिए समय दिया जाना चाहिए था।

दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस प्रवक्ता की ओर से आज जारी किए एक वीडियो में उन आरोपों को खारिज किया है जिसमें कहा गया था कि हिरासत के दौरान अभिजीत को उनकी दादी के निधन की जानकारी नहीं दी गई।वीडियो में एक पुलिसकर्मी उन्हें घर जाने के लिए बस या फ्लाइट की व्यवस्था कराने की पेशकश करते सुनाई दे रहे है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments