ब्यावर:अजमेर। मजदूर किसान शक्ति संगठन (MKSS)ने आज शाम चांग गेट के पास शांतिपूर्ण घोटाला रथ यात्रा पर पुरुषों के एक समूह द्वारा किए गए हमले की कड़ी निंदा करता है।
एक विज्ञप्ति के अनुसार घोटाला रथ यात्रा एक संगीतमय व्यंग्य प्रस्तुति है, जो पिछले 30 वर्षों से सूचना का अधिकार (RTI) आंदोलन का अभिन्न हिस्सा रही है।MKSS और जागरूक नागरिकों द्वारा आयोजित इस वर्ष की यात्रा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के 21 वर्ष पूरे होने के अवसर पर निकाली गई। यह 12 अक्टूबर को प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले RTI दिवस से पहले जन-जागरूकता गतिविधियों का हिस्सा थी।गौरतलब है कि 12 अक्टूबर को हर वर्ष सूचना का अधिकार अधिनियम लागू होने की तिथि के रूप में मनाया जाता है।




