नयी दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए आरक्षित सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद हाथापाई में 48 वर्षीय पवन शर्मा की मौत हो गई । यह घटना उस वक्त हुई जब मृतक अपनी मां दुर्गा देवी (65) के साथ यमुना विहार जा रहे थे।
पुलिस ने मामले में नोएडा निवासी पिता पुत्र संजय प्रताप सिंह (65) और सिद्धार्थ सिंह (36) को गिरफ्तार किया है। दोनों को अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।मेट्रो पुलिस के अनुसार यह घटना आठ अक्तूबर को शाम करीब 5:47 बजे प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुई।




