जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज सोशल मीडिया पर जारी एक विडियों में कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमारे युवा साथी सड़कों पर संघर्ष कर रहे हैं। जिस तरह से केंद्र सरकार ने युवाओं की शांतिपूर्ण आवाज़ को दबाने के लिए दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया है और चुनाव आयोग बड़े पैमाने पर हुई वोट चोरी के मुद्दे पर मूकदर्शक बना हुआ है, वह देश के सामने एक बड़ा संकट है।
गहलोत ने कहा राहुल गांधी जी के नेतृत्व में हम इस तानाशाही रवैये के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं। कल हम माननीय सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को इस अन्याय के खिलाफ ज्ञापन सौंपने के लिए एक महत्वपूर्ण मार्च निकालने जा रहे हैं।उन्होने कहा मेरी आप सभी से, विशेषकर युवाओं से अपील है कि लोकतंत्र और संविधान को बचाने की इस लड़ाई में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। दिल्ली चलो!




