जयपुर। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने बीजेपी के पूर्व विधायक अतर सिंह भडाना की कल भरतपुर जिले में खान विवाद के चलते लाठी और पत्थरों से हमला कर हत्या करने के मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाने की मांग की है ।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पायलट ने सोशल मीडिया पर किए पोस्ट में भडाना की हत्या पर गहरी चिन्ता जताते हुए कहा है कि यह घटना प्रदेश में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर गंभरी सवाल खडे करती है । पायलट ने लिाखा है कि इस प्रकरण की निष्पक्ष एंव उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कडी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए




