जयपुर । वरिष्ठ साहित्यकार और पत्रकार यशवंत व्यास ने युवा लेखिका संतोषी को ईशमधु तलवार स्मृति शाकुंतलम सम्मान प्रदान किया ।सम्मानित लेखिका संतोषी को एस भाग्यम ने पुष्प गुच्छ भेंट किया और राजाराम भादू ने शॉल ओढ़ाया और यशवंत व्यास ने सम्मान पत्र भेंट किया । श्रीमती तलवार ने संतोषी को 21 हज़ार रुपये की सम्मान राशि भेंट की ।
पत्रकार यशवंत व्यास ने कार्यक्रम की अध्यक्षता और संयोजन प्रेमचंद गांधी ने किया । प्रसिद्ध आलोचक डॉ राजाराम भादू और कथाकार डॉ सत्यनारायण ने स्व ईशमधु तलवार के साथ बिताए समय के संस्मरण साझा किए ।कविता माथुर ने ईशमधु तलवार की कहानी लाल बजरी वाली सड़क का पाठ किया । कार्यक्रम का । प्रारंभ में प्रौढ़ शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष और वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र बोड़ा ने तलवार की पत्रकारिता, उनके प्रेस क्लब के अध्यक्ष के तौर पर दी गई सेवाओं और साहित्य के क्षेत्र में योगदान को रेखांकित किया ।
स्व तलवार के सुपुत्र और भारतेन्दु हरिश्चंद्र संस्थान के अध्यक्ष अनीस तलवार ने सभी का आभार व्यक्त किया । कथाकार महेश कुमार ने सम्मान पत्र का पाठ किया । समारोह में शहर के प्रतिष्ठित साहित्यकार , रंगकर्मी, संस्कृति कर्मी और प्रबुद्धजन उपस्थित थे ।




