
नयी दिल्ली । भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के बाद टी20 में बल्लेबाजों द्वारा जमकर रन बनाने के कारण पिच बनाने वाले पर सवाल उठ रहे हैं।
इस मैदान पर बल्लेबाज दबाकर रन बना रहे है जबकि पिच गेंदबाजों की मदद नहीं कर रहा है ऐसे में पिच को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है ।
गुवाहाटी वनडे में 405 रन बनाकर भी वेस्टइंडीज को और फिर रांची टी20 में 249 रन बनाकर भी भारतीय क्रिकेट टीम को पराजय का सामना करना पडा । गुवाहाटी में दूसरे वनडे में 811 रन बने, वहीं रांची के दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में कुल 501 रन बने। दोनों मैचों में बने स्कोर जोड़े जाएं तो 1,312 रन गेंदबाजों ने दिये है ।




