सालासर । पंजाब पुलिस ने कुख्यात अपराधी परविंदर सिहं झोटा की हत्याकांड का मुख्य आरोपी अश्विनी कुमार को सालासर से गिरफतार किया है ।पुलिस के अनुसार पंजाब पुलिस काफी दिनों से अश्विनी कुमार को पकडने के लिए पीछा कर रही थी ।
गौरतलब है कि पंजाब के मानसा में एक मेडिकल स्टोर पर फेसबुक लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान अश्विनी कुमार ने परविंदर सिंह झोटा पर गोलियां चला कर फरार हो गया था ।




