सीकर। पंचायती राज चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय विकास एंव स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा के भाई महावीर सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को टिकट नहीं दिया है ।
जानकार सूत्रों के अनुसार जिला परिषद के वार्ड नम्बर 23 से भाजपा ने सुंदरी देवी को उम्मीदवार बनाया है जबकि प्रतिभा सिंह का टिकट काट दिया है । आपको मालुम होगा कि इससे पहले झाबर सिंह खर्रा के बड़े बेटे दुर्गा सिंह खर्रा की ओर से श्रीमाधोपुर पंचायत समिति सदस्य के लिए निर्दलीय नामांकन भरा है ।




