जयपुर। भाजपा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड द्वारा सार्वजनिक मंच पर पाकिस्तान के पक्ष में खड़े होने जैसे निंदनीय बयान देने के विरोध में कांग्रेस कल शनिवार को सभी जिला मुख्यालयों पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का पुतला जलाकर विरोध-प्रदर्शन करेगी ।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता के अनुसार भाजपा के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह राठौड पाकिस्तान के साथ खड़े होने की बात कहते हैं, तो यह भारतीय सैनिकों, भारत के जांबाज शहीदों तथा भारत के वह सभी नागरिकों जो कि आतंकवादी घटनाओं में अपनी जान गंवा बैठे हैं उनका तथा उनके परिवार का अपमान है। प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने इसके विरोध में जिला मुख्यालयों पर विरोध-प्रदर्शन कर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पुतला जलाने के निर्देश दिए है ।




