HomePoliticsरितु बराला मामले में कांग्रेस बैरंग लौटी

रितु बराला मामले में कांग्रेस बैरंग लौटी

जयपुर । रितु बराला के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा की गई बर्बरता और मारपीट के अपराध की प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पुलिस कमिश्नरेट जयपुर पर दिया जा रहा धरना तथा कमिश्नरेट के बाहर चलाए जा रहे आंदोलन आज समाप्त हो गया ।

कांग्रेस को इस मामले में खाली हाथ लौटना पडा ।राजस्थान पुलिस ने रितु बराला के साथ दिल्ली में हुई कथित मारपीट की प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज नहीं की ।राजस्थान पुलिस ने कांग्रेस के धरने से पहले ही इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं करने के सकेंत दे दिए थे ओर उसी पर टिकी रहीं ।कांग्रेस पार्टी सूत्रों ने कहा कि पुलिस कमीश्नर जयपुर द्वारा राजस्थान में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करने का क्षेत्राधिकार कानूनी रूप से प्राप्त नहीं होने का लिखित में देने पर समाप्त कर दिया गया है रितु बराला को न्याय दिलाने हेतु माननीय उच्चतम न्यायालय के समक्ष जाने का का निर्णय लिया गया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा से बात कर रितु बराला की ओर से राजस्थान में एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश के बाद कांग्रेस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के खिलाफ प्रदर्शन किया और धरना दिया था ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments