HomeForeignडच उद्यमों के बीच सहयोग के नए अवसरों की पहचान करना था।गोयल

डच उद्यमों के बीच सहयोग के नए अवसरों की पहचान करना था।गोयल

नीदरलैंड । केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने डच सरकार के नेताओं, सांसदों और प्रमुख डच कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ कई उच्चस्तरीय बैठकें कीं। इन बैठकों का मुख्य उद्देश्य द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग को मजबूत करना, व्यापार एवं निवेश का विस्तार करना तथा भारतीय और डच उद्यमों के बीच सहयोग के नए अवसरों की पहचान करना था।

गोयल ने डच हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की विदेश व्यापार एवं विकास सहयोग समिति तथा सीनेट की यूरोपीय मामलों संबंधी समिति के सदस्यों के साथ भी बातचीत की। इन बैठकों के दौरान द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों, व्यापार एवं निवेश तथा भारत-यूरोपीय संघ की व्यापक आर्थिक साझेदारी पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर मिला।

इस फोरम में भारत-यूरोपीय संघ(ईयू) मुक्त व्यापार समझौते(एफटीए) से उत्पन्न होने वाले महत्वपूर्ण अवसरों पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिनमें द्विपक्षीय व्यापार का विस्तार, निवेश साझेदारियों को मजबूत करना, बाजार तक पहुंच बढ़ाना तथा प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देना शामिल है। चर्चाओं में भारतीय और डच अर्थव्यवस्थाओं की पूरक क्षमताओं को रेखांकित किया गया। साथ ही, इस बात पर जोर दिया गया कि एफटीए के तहत उपलब्ध अवसरों को ठोस कारोबारी साझेदारियों, निवेश और भारत तथा यूरोप के बीच आपूर्ति श्रृंखलाओं के अधिक सुदृढ़ एकीकरण में बदलने के लिए उद्योगों के बीच घनिष्ठ सहयोग महत्वपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments