नयी दिल्ली । टी 20 सीरीज़ के तीसरे मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड टीम को 6 विकेट से पराजित कर दिया ।
न्यूज़ीलैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 198 रन बनाते हुए भारत को 199 रन का लक्ष्य दिया, जिसे भारत ने 13.2 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया। भारत की जीत में अभिषेक शर्मा ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए 38 गेंदों में 113 रन बनाए ।अभिषेक शर्मा को इसके लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भी दिया गया है ।




