HomeBusinessआरतिया के चैयरमैन कमल कंदोई का निधन

आरतिया के चैयरमैन कमल कंदोई का निधन

जयपुर । अखिल राज्य ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन आरतिया के चैयरमैन कमल कंदोई का अल्प बीमारी के बाद आज जयपुर में निधन हो गया । उनका अन्तिम संस्कार कल 28 अक्टूबर को किया जायेगा । स्व कंदोई की अन्तिम यात्रा उनके निवास स्थान 128 वृन्दावन विहार, अजमेरा गार्ड निर्माण नगर से प्रात 10 बजे रवाना होकर पुरानी चुंगी चौकी सोडाला स्थित श्मशान घाट पहुंचेगी ।

ग्लोबल फोरम फार जर्नलिस्टस के सचिव अनिल माथुर ने कमल कंदोई के असामयिक निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि कंदोई ने राजस्थान को औद्योगिक विकास के लिए आरतिया के मंच से अनेक नवाचार किए जिसे भूलाया नहीं जा सकता मैं ईश्वर से कामना करता हूॅ कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे ओर शोकसंप्तत परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करे ।

अखिल राज्य ट्रेड एंड इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आरतिया) के चेयरमैन श्री कमल कंदोई का निधन व्यापार जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।श्री कंदोई एक हंसमुख, मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्तित्व थे।उनकी आत्मीयता और विनम्र व्यवहार हर किसी को अपना बना लेता था।वे केवल एक व्यापारी नेता ही नहीं, बल्कि व्यापारिक समुदाय के सच्चे हितैषी भी थे।अनेक व्यापारिक संगठनों से जुड़कर उन्होंने व्यापार जगत की एकजुटता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।व्यापारियों की समस्याओं को समझना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनकी कार्यशैली का अहम हिस्सा था।

वे हमेशा आपसी सहयोग, समन्वय और सौहार्द को प्राथमिकता देते थे।उनके व्यक्तित्व में नेतृत्व क्षमता के साथ-साथ मानवीय संवेदनाओं का अनूठा संगम था।वे हर वर्ग के लोगों से सहजता के साथ मिलते और सभी को सम्मान देते थे।उनकी मुस्कान और आत्मीय व्यवहार लोगों के दिलों में विशेष स्थान रखते थे।व्यापारिक गतिविधियों के साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति भी उनका दृष्टिकोण सकारात्मक था।वे मानते थे कि किसी भी संगठन की असली ताकत उसकी एकजुटता और सदस्यों के बीच विश्वास में निहित होती है।इसी भावना के साथ उन्होंने विभिन्न व्यापारिक संगठनों के बीच संपर्क और समन्वय को महत्व दिया।उनके अनुभव और मार्गदर्शन से अनेक लोगों को प्रेरणा मिली।वे कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य और सहजता बनाए रखने में विश्वास रखते थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments