भोपाल । माँ दुर्गा की आराधना, समाज की एकजुटता और राष्ट्र की उन्नति के संकल्प के साथ चित्रांश गरबा 2026 का आयोजन हम सभी के लिए यादगार रहा। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विश्वास कैलाश सारंग तथा भोपाल की महापौर श्रीमती मालती राय की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गौरव प्रदान किया।
सांरग ने इस मौके पर कहा कि माँ दुर्गा की आराधना, गरबा की उमंग और सांस्कृतिक परंपराओं की जीवंत छटा से सुसज्जित यह आयोजन हमारी समृद्ध विरासत, सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का सुंदर प्रतीक है।माँ जगदम्बा की कृपा सभी पर बनी रहे तथा समाज में प्रेम, सद्भाव और समृद्धि का संचार हो, यही मंगलकामना है।
यह आयोजन केवल गरबा और डांडिया तक सीमित नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने, प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने, मातृशक्ति की सहभागिता बढ़ाने और राष्ट्रसेवा के संकल्प को मजबूत करने का अवसर रहा।{साभार कायस्थ टुडे}




