HomeSocietyशहीद मेजर आलोक माथुर की 23 वीं पुण्यतिथि पर 'शहीद स्मृति वंदन'...

शहीद मेजर आलोक माथुर की 23 वीं पुण्यतिथि पर ‘शहीद स्मृति वंदन’ कार्यक्रम

'Martyr Memorial Tribute' program on the 23rd death anniversary of Martyr Major Alok Mathur
‘Martyr Memorial Tribute’ program on the 23rd death anniversary of Martyr Major Alok Mathur

जयपुर । शहीद मेजर आलोक माथुर ‘सेना मेडल’ मेमोरियल समिति की ओर से बुधवार को अमर जवान ज्योति, जनपद, जयपुर पर शहीद मेजर आलोक माथुर की 23 वीं पुण्यतिथि पर ‘शहीद स्मृति वंदन’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दौलत राम जी अटल, डी.आई.जी. राजस्थान थे तथा अध्यक्षता संरक्षक मंजू शर्मा ने की। समिति अध्यक्ष जयपाल सिंह मंडोता व सचिव मुकेश दत्त माथुर ने बताया कि इस अवसर पर शहीद की वीरांगना प्रगति माथुर, भाई-भाभी तरुण एवं एकता माथुर, समिति संरक्षक मंजू शर्मा सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय पुरस्कार मिलने पर सचिव मुकेश दत्त माथुर का विभिन्न कायस्थ संस्थाओं ने अभिनंदन भी किया

कार्यक्रम संयोजक नितेश दत्त माथुर ने बताया कि कार्यक्रम में 10 शहीद परिवारों, 25 मेधावी विद्यार्थियों सहित 5 उल्लेखनीय सेवा करने वाले व्यक्तियों को बुके, मेडल, स्मृति चिन्ह एवं सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। शहीद मेजर आलोक माथुर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं पेन्सी चिल्ड्रन एकेडमी मुरलीपुरा के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से सराबोर मनमोहक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनता को मंत्रमुग्ध कर दिया।अतिथियों ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं सचिव मुकेश दत्त माथुर ने समिति की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। समिति अध्यक्ष जयपाल सिंह मांडोता ने शहीद मेजर आलोक माथुर की जीवनी पर प्रकाश डाला।इवेंट कोऑर्डिनेटर शिप्रा माथुर सहित भारती माथुर, रूपा माथुर, ऋचा माथुर में रहे। कार्यक्रम उद्घोषक जयपाल सिंह मंडोता ने की। (साभार कायस्थ टुडे)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments