HomeRajasthanसमाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प

समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों के अंत का लें संकल्प

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विजयादशमी का पर्व केवल रावण वध का स्मरण करने का अवसर नहीं, बल्कि समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लेने का भी पर्व है।

Resolve to end the evils and superstitions prevalent in society
Resolve to end the evils and superstitions prevalent in society

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन लोककल्याण, मर्यादा, आदर्शों और सनातन संस्कृति की रक्षा का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्शों पर चलते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य करना ही वास्तविकता में रामराज्य की स्थापना का मार्ग है।

सीएम भजनलाल आदर्श नगर में विजयादशमी के अवसर पर आयोजित रावण दहन महोत्सव को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकास के साथ सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन का ऐतिहासिक कार्य हो रहा है। अयोध्या में श्रीरामलला की प्राण-प्रतिष्ठा, काशी विश्वनाथ धाम के पुनर्विकास, उज्जैन में महाकाल लोक के निर्माण और सोमनाथ की गौरवशाली विरासत के स्मरण जैसे कार्यों ने देश की सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा प्रदान की है। इसी प्रकार सर्जिकल स्ट्राइक, बालाकोट एयर स्ट्राइक और ऑपरेशन सिंदूर ने आतंकवाद के विरुद्ध भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया है। वहीं, नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई से देश में शांति और सुरक्षा का वातावरण मजबूत हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments