कोटा। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए तीनों आरोपियों को लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गई।
क्राइम ब्रांच की टीम बापर्दा तीनों आरोपियों को लेकर मुंबई पहुंचने पर पूरे मामले में पूछताछ शुरू करेगी। गौरतलब है कि तीनों आरोपी टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग करने के बाद ट्रेन से भागने की सूचना मिलने पर कोटा पुलिस और रेलवे पुलिस ने तीनों आरोपियों को ट्रेन से पकडा था ।




