जयपुर । राजस्थान में आमजन केवल CSIR-NEERI प्रमाणित ग्रीन पटाखे ही चला सकेंगे ।ग्रीन पटाखे चलाने के लिए 7 एवं 8 नवंबर, 2026 को दो निर्धारित समयावधियां तय की गई हैं। आमजन प्रातः 6 बजे से 7 बजे तक तथा रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक ही ग्रीन पटाखे चला सकेंगे। निर्धारित समय के अतिरिक्त पटाखे चलाने की अनुमति नहीं होगी।
दीपावली के अवसर पर वायु प्रदूषण की रोकथाम, आमजन के स्वास्थ्य की सुरक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है । दो दिवसीय छूट के पश्चात 9 नवंबर से पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध पुनः प्रभावी हो जाएगा।




