HomeNational“धर्मयुद्ध - द बैटल फॉर भारत” कल से

“धर्मयुद्ध – द बैटल फॉर भारत” कल से

जयपुर। देश के अग्रणी वैचारिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक मंच ‘द जयपुर डायलॉग्स’ (The Jaipur Dialogues) का 11वां तीन दिवसीय वैचारिक महाकुंभ 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित होटल क्लार्क आमेर में आयोजित होगा।

जयपुर डायलॉग के संस्थापक अध्यक्ष पूर्व वरिष्ठ नौकरशाह और प्रसिद्ध लेखक संजय दीक्षित ने गुरुवार को यहां आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बताया कि बताया कि राष्ट्र प्रेमियों के अपने बहुप्रतीक्षित वार्षिक सम्मेलन 2026 की थीम “धर्मयुद्ध – द बैटल फॉर भारत” (Dharmyudh: The Battle for Bharat) रखा गया है।

संजय दीक्षित ने बताया कि तीन दिवसीय 11वां भव्य सम्मेलन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित होगा, जिसमें देश-विदेश के 80 से अधिक प्रख्यात वक्ता, रक्षा विश्लेषक, विधि विशेषज्ञ, इतिहासकार, मीडिया दिग्गज और नीति-निर्माता भारत के भविष्य की दिशा पर मंथन करने के लिए जयपुर में एकत्रित होंगे।

सम्मेलन के मूल भाव: धर्मयुद्ध – द बैटल फॉर भारत के बारे में दीक्षित ने बताया कि वर्तमान वैश्विक उथल-पुथल और आंतरिक वैचारिक संघर्ष के इस दौर में “धर्मयुद्ध – द बैटल फॉर भारत” केवल एक विषय नहीं, बल्कि भारत की अस्मिता, वैचारिक संप्रभुता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान की लड़ाई है। यह सम्मेलन औपनिवेशिक मानसिकता की बेड़ियों को तोड़ने और राष्ट्र के समक्ष मौजूद आंतरिक एवं बाहरी चुनौतियों का बौद्धिक समाधान खोजने का एक गंभीर प्रयास है।

संजय दीक्षित ने कहा कि “एनुअल समिट 2026 केवल एक सम्मेलन नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र की कथा (Narrative) को पुनः अपने हाथ में लेने का एक धर्मयुद्ध है। राष्ट्रीय सुरक्षा और भू-राजनीति से लेकर न्यायिक सुधारों, मीडिया की प्रामाणिकता और सभ्यतागत अधिकारों तक—द जयपुर डायलॉग्स भारत के प्रबुद्ध नागरिकों को बिना किसी संकोच के सत्य को सामने रखने और राष्ट्रीय विमर्श को आकार देने का एक सशक्त मंच प्रदान करता है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments