HomeRajasthanजयपुर डायलॉग्स -एनुअल समिट 2026 कल से

जयपुर डायलॉग्स -एनुअल समिट 2026 कल से

जयपुर। वैचारिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक मंच ‘द जयपुर डायलॉग्स’ (The Jaipur Dialogues) का 11वां तीन दिवसीय वैचारिक महाकुंभ कल 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक जयपुर के जेएलएन मार्ग स्थित होटल क्लार्क आमेर में आयोजित होगा।

जयपुर डायलॉग के संस्थापक अध्यक्ष पूर्व वरिष्ठ नौकरशाह और प्रसिद्ध लेखक संजय दीक्षित के अनुसार सम्मेलन के प्रमुख आकर्षण एवं सत्र
1.उद्घाटन सत्र (30 अक्टूबर 2026)
* मुख्य अतिथि: कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर
* उद्घाटन विषय: “भारत राइजिंग – व्हाई भारत मस्ट राइज एंड व्हाई इट वाज़ इन स्लंबर?” (संचालन: संजय दीक्षित)।
2. सभ्यतागत अधिकार, न्यायपालिका और विधि (Lawfare)
* देश की न्याय व्यवस्था, संविधान और सभ्यतागत अधिकारों पर मंथन।
* प्रमुख सत्र: “मिलॉर्ड्स एंड फ्यूचर ऑफ जुडिशरी इन इंडिया” (वक्ता: वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया और संजय दीक्षित) तथा ‘हिंदू लीगल Aid वेबसाइट’ का भव्य लॉन्च।
3. विदेश नीति, रक्षा एवं भू-राजनीति (Geopolitics)
* दक्षिण एशियाई कूटनीति, पाकिस्तान-बांग्लादेश-अफगानिस्तान के हालात, ‘ब्रिक्स बनाम जी-7’ और आत्मनिर्भर रक्षा उत्पादन (ब्रह्मोस से ड्रोन तक) पर गहन चर्चा।
* प्रमुख वक्ता: मेजर जनरल राजीव नारायणन, लेफ्टिनेंट जनरल डी.पी. पांडे, मेजर गौरव आर्या, सुशांत सरीन, और तिलक देवशर।
4. मीडिया, सोशल मीडिया और नैरेटिव वॉर
* पारंपरिक मीडिया बनाम सोशल मीडिया के वर्चस्व और राष्ट्रहित में डिजिटल क्रांति पर मंथन।
* प्रमुख पैनलिस्ट: आनंद रंगनाथन, रुबिका लियाकत, आनंद नरसिम्हन, अमन चोपड़ा, सुशांत सिन्हा, और प्रखर श्रीवास्तव।
5. संस्कृति, बॉलीवुड और ऐतिहासिक सत्य
* भारतीय सिनेमा की दिशा, वामपंथी इतिहास लेखन के षड्यंत्रों का पर्दाफाश और सांस्कृतिक धरोहर की पुनर्स्थापना।
* प्रमुख वक्ता: शेफाली वैद्य, अद्वैता काला, संजीव नेवार, संक्रांत सानू, अमी गणात्रा, और डॉ. सी.के. राजू।
6. विशेष पुस्तकें और कवर लॉन्च
सम्मेलन के दौरान कई महत्वपूर्ण पुस्तकों और कवर का विमोचन होगा:
* संजय दीक्षित द्वारा लिखित पुस्तक का कवर लॉन्च: ‘काफिल्स गाइड टू सूफिज्म’
* अमी गणात्रा की पुस्तक: ‘व्हाई आर वी दिस वे’
* शांतनु गुप्ता की पुस्तक: ‘बुलडोजर बाबा’
* अजय के. राइन और ओ.पी. पांडे की पुस्तक: ‘स्नो लेपर्ड्स ऑफ गुरेज’
डॉ. परीक्षित सिंह की पुस्तक: ‘वेद फॉर जेन ज़ी’

दीक्षित ने बताया कि वैचारिक महाकुंभ के इस तीन दिवसीय सम्मेलन में में स्टेज के 12, ओपन माइक 17 और राउंड टेबल के 17 सहित कुल करीब 50 सत्र होंगे। सम्मेलन की तैयारीयों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। अतिथि वक्ताओं का जयपुर पहुंचना शुरू हो गया है। सम्मेलन के विभिन्न सत्र एक ही परिसर में अलग-अलग स्थान यथा मुख्य सभागार, ग्रुप डिस्कशन, ओपन माइक और टेंट परिसर में आयोजित होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments