HomeRajasthanरोजगार देने वाला बन रहा है देश का युवा: राज्यवर्धन सिंह

रोजगार देने वाला बन रहा है देश का युवा: राज्यवर्धन सिंह

जयपुर । देश का युवा रोजगार लेने वाला नहीं, देने वाला बन रहा है। बीते एक दशक में युवाओं के परिदृश्य में बड़ा बदलाव आया है। फिर चाहे बात खेलों की हो या तकनीक और रक्षा की। देश का युवा सनातन की ओर भी बढ़ता नजर आया है। यह कहना है युवा मामले एवं खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का। वे शुक्रवार को यहां जेएलएन मार्ग स्थित होटल क्लार्क आमेर में तीन दिवसीय द जयपुर डायलॉग के 11वें सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे।

उद्घाटन सत्र के दौरान भारत को क्यों आगे बढ़ना चाहिए (why Bharat must rise..?) विषय पर औपचारिक संबोधन से अलग रहते हुए राठौड़ ने परिचर्चा में भाग लेते हुए जयपुर डायलॉग के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व वरिष्ठ नौकरशाह संजय दीक्षित के साथ विभिन्न विषयों पर संवाद किया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने ऑपरेशन सिंदूर, देश में विपक्ष की भूमिका, कॉकरोच युवा पीढ़ी के माध्यम से विपक्षी आंदोलन को हवा देने सहित खेल के क्षेत्र में युवाओं को योगदान जैसे विषयों का प्रभावी ढंग से जवाब दिया। राठौड़ ने कहा कि युवा हर क्षेत्र में देश निर्माण में जुटा हुआ है। विपक्षी दल आंदोलन के माध्यम से राजनीति चमकाना चाहते हैं। देश के चुनाव आयुक्त और एसआईआर के बारे में खुलकर अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि सन 1952 से अब तक वह 12 बार देश में एसआईआर हुआ, जिसमें से 10 बार कांग्रेस के समय में हुआ। यह चुनाव आयोग का काम है सरकार का नहीं। जहां-जहां दशकों से कांग्रेस सरकार नहीं है वहां खूब हल्ला मचाया गया। जहांगीर कांग्रेस हारी वहां सवाल उठाए जाते हैं। लेकिन यह बीजेपी का सौभाग्य की देश के विपक्ष में राहुल गांधी हैं। देश की उपलब्धि से कांग्रेस खुश नहीं है। इस दौरान ओमेंद्र रत्नू और जय आहूजा की पुस्तक पाकिस्तान के हिंदू व सिख एक अनवरत नरसंहार का विमोचन भी किया गया। इसके अलावा अन्य सत्रों में अमि गणात्रा की पुस्तक द वाइस एंड द लेक आफ रीडल्स और शांतनु गुप्त की बुलडोजर बाबा का भी विमोचन किया गया।

वरिष्ठ साहित्यकार और लेखक गणेश भाऊ तोरसेकर, ब्रिगेडियर पांडे, आरजे रौनक, ओंकार चौधरी और करण वर्मा ने सत्र नैरेटिव वॉर में हम नैरेटिव जीत रहे हैं या हार रहे हैं पर चर्चा करते हुए अपने विचार रखे। सत्र का संचालन अभिजीत अय्यर मित्रा ने किया। वक्ताओं ने कहा कि नैरेटिव को लेकर हम फाइटिंग में लेकिन कहीं ऑनलाइन हार रहे हैं और ऑफलाइन जीत रहे हैं। भाऊ तोरसेकर ने कहा कि हारने का नैरेटिव हमारे दिमाग में चिपकाए जाता है, लेकिन हम हारे नहीं हैं। नैरेटिव वॉर हर बार जीत रहे हैं। ओंकार चौधरी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान विदेशी ताकतों के दबाव में हार का नैरेटिव बनाया गया। जबकि भारत में दुश्मन को करारी हार का मुंह देखने को मजबूर किया और उनके हथियारों को आकाश में नष्ट कर दिया। विदेश नीति पर प्रधानमंत्री के कड़े रुख के कारण दुश्मन घुटनों पर आ गया था। लेकिन समय रहते हम सत्य को सामने रखने में चूक गए। हम अपनी सॉफ्ट पावर शो नहीं कर पाए। ऑनलाइन कैंपेन में कॉकरोच इसीलिए मजबूत हुए। हमारी संस्कृति बहुत समृद्ध है हमें नैरेटिव वॉर में वास्तविक खेल को समझना होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments