जयपुर । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की भिवाड़ी इकाई ने आज संजय कुमार यादव, विकास अधिकारी एवं रितिक कुमार सिंह, कनिष्ठ सहायक, कार्यालय पंचायत समिति मुण्डावर, जिला खैरथल-तिजारा को 65,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि फर्म मैसर्स अमनदीप को पंचायत समिति मुण्डावर से ग्राम पंचायत मातौर एवं ग्राम पंचायत नगंली ओजा में सफाई के ठेके पूर्व में जारी किए गए थे। उक्त ठेकों तथा फर्म द्वारा किए गए पाइपलाइन कार्य के बिलों की माप पुस्तिका (एमबी) भरवाने की एवज में विकास अधिकारी श्री संजय कुमार यादव द्वारा 65,000 रुपये रिश्वत की मांग कर परिवादी को परेशान किया जा रहा है।
पीयूष दीक्षित, पुलिस अधीक्षक पुलिस-प्रथम, एसीबी जयपुर के सुपरविजन में एसीबी चौकी भिवाड़ी के प्रभारी एवं ट्रैप कार्यवाही अधिकारी सुरजीत सिंह, पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप कार्यवाही की गई। इस दौरान आरोपी संजय कुमार यादव, विकास अधिकारी एवं रितिक कुमार सिंह, कनिष्ठ सहायक, कार्यालय पंचायत समिति मुण्डावर, जिला खैरथल-तिजारा को 65,000 रुपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।




