HomeRajasthanआशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि

आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि

जयपुर, ।राजस्थान में आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है ।इससे प्रदेश में आशा सहयोगिनियों को अब 5 हजार 455 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।

राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार आशा सहयोगिनियों का मानदेय 4 हजार 959 रुपये से बढ़ाकर 5 हजार 455 रुपये प्रतिमाह किया गया है तथा इसका भुगतान 1 अक्टूबर 2026 से देय होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने राखी के अवसर पर आशा सहयोगिनियों के मानदेय में वृद्धि का वादा किया था।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की आशा सहयोगिनी बहनों से रक्षाबंधन के अवसर पर मानदेय में वृद्धि करने का आश्वासन दिया था ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments