HomePoliticsजनता ने भाजपा को आईना दिखा दिया:डोटासरा

जनता ने भाजपा को आईना दिखा दिया:डोटासरा

झालावाड़ । राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने आज भवानीमंडी में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस और भाजपा में वोटों का मामूली अंतर था और सभी बड़े शहरों में भाजपा को मिले मत कांग्रेस से कम रहे है ।

डोटासरा ने  कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के जिले पाली में कांग्रेस को अधिक मत मिले और भरतपुर में भी भाजपा बहुमत नहीं प्राप्त कर सकी। उन्होने कहा कि बीजेपी वास्तविकता में तो पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर बोर्ड बनाने में भले ही सफल हो गए, लेकिन जनता ने भाजपा को आईना दिखा दिया है और अब राजस्थान के पंचायत चुनाव में भाजपा सरकार के कुशासन का जवाब देने का अवसर आया है।

डोटासरा ने कहा कि​ राजस्थान में भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान है, किसानों को खाद बीज नहीं मिल रहा है, नकली बीज बांटे गये, जिस मार्के की थैली थी उसे मार्के का अंदर बीज नहीं था, राजस्थान के कृषि मंत्री पूरे राजस्थान में छापे डालकर कह रहे हैं कि नकली खाद और नकली बीज बिक रहा है, लेकिन राजस्थान की जनता कह रही है कि प्रदेश की तो सरकार ही नकली है। कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी सम्बोधित किया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments