जयपुर। राजस्थान पुलिस एसओजी ने फर्जी डिग्रियों के सहारे डॉक्टर बनने वाले दो आरोपियों को गिरफतार किया है ।
गिरफ्तार एक आरोपी की वास्तविक शैक्षणिक योग्यता आठवीं पास है जबकि आरोपी ने कजाकिस्तान से एमबीबीएस की पढ़ाई की, लेकिन विदेशी मेडिकल स्नातकों की परीक्षा में छह बार असफल होने के बाद बिहार के मेडिकल कॉलेज की फर्जी डिग्री और अंकतालिका बनवा ली।
आठवीं पास आरोपी ने फर्जी शैक्षणिक दस्तावेज से मेडिकल काउंसिल में पंजीकरण करवा कर डाक्टर बन गया । एसओजी गिरफतार दोनों आरोपियों से पुछताछ कर रही है ।




