जयपुर । राजस्थान पुलिस की पर्यटन सुरक्षा बल (Tourist Assistance Force)ने हैदराबाद से जयपुर घूमने आए अहमद नदीमुद्दीन के बेटे को तलाश कर उसे सकुशल पिता को सुपुर्द किया ।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार अहमद नदीमुद्दीन का पुत्र आमेर भ्रमण के दौरान भीड़ में बिछड़ गया था। सूचना पर मौके पर पहुंची पर्यटन पुलिस की महिला कार्मिकों ने तत्परता से बच्चे की तलाश की और उसे सकुशल पिता से मिलवाया। बेटे के मिलने पर भावुक नदीमुद्दीन ने पुलिस टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया ।




