HomePoliticsराजस्थान में SIR के दौरान 41.85 लाख नाम प्रारूप मतदाता सूची से...

राजस्थान में SIR के दौरान 41.85 लाख नाम प्रारूप मतदाता सूची से बाहर:कांग्रेस

जयपुर।अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने राजस्थान में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान मतदाता सूची में हुए बड़े बदलावों पर सवाल उठाए और 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली कांग्रेस की ‘चलो दिल्ली – वोट चोर, गद्दी छोड़’ महारैली में राजस्थान की जनता से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की।

अलका लांबा ने आज यहां प्रेस काफ्रेंस में कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का वोट है। मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाना जरूरी है, लेकिन यह भी उतना ही जरूरी है कि इस प्रक्रिया में किसी पात्र नागरिक का नाम गलत तरीके से न छूटे और कोई भी व्यक्ति अपने मताधिकार से वंचित न हो। चुनाव आयोग को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधित करने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो।

उन्होने कहा कि राजस्थान के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, 27 अक्टूबर 2025 को राज्य में 5,46,56,215 मतदाता दर्ज थे। 16 दिसंबर 2025 को प्रकाशित प्रारूप मतदाता सूची में 5,04,71,324 मतदाता शामिल थे। इस प्रकार प्रारूप सूची में 41,84,891 नाम शामिल नहीं थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments