HomePoliticsरितु बराला एफआईआर: कांग्रेस का धरना दूसरे दिन भी जारी

रितु बराला एफआईआर: कांग्रेस का धरना दूसरे दिन भी जारी

जयपुर । राजस्थान की बेटी रितु बराला के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा की गई बर्बरता और मारपीट के अपराध की प्राथमिकी रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेशाध्यक्ष  गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में जयपुर के पुलिस कमिश्नरेट भवन में दिया जा रहा धरना आज दूसरे दिन भी जारी रहा।

प्रशासन द्वारा पुलिस कमिश्नरेट के दोनों गेट बंद कर दिये गये और कांग्रेस नेता कमिश्नरेट के अन्दर धरना दे रहे थे तथा सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस कमिश्नरेट के बाहर गेट पर धरना देकर विरोध-प्रदर्शन किया। कमिश्नरेट में धरने पर प्रदेशाध्यक्ष  गोविन्द सिंह डोटासरा के अतिरिक्त नेता प्रतिपक्ष से  टीकाराम जूली,पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, पूर्व विधायक महेन्द्र चौधरी कांग्रेस विधायक, कांग्रेस जिला अध्यक्ष व कांग्रेस पदाधिकारी शामिल रहे।
इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष श्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा जब तक राजस्थान की बेटी रितु बराला को इंसाफ दिलाने हेतु दी गई शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की जाएगी, तब तक कांग्रेस पार्टी का आन्दोलन जारी रहेगा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments