HomeRajasthanमंत्रिमंडल ने पीएम नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के लिए...

मंत्रिमंडल ने पीएम नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के लिए अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में मंत्रिमंडल और मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा के लिए अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया गया। पारित प्रस्ताव में कहा गया है कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा के गौरवशाली 25 वर्ष पूर्ण होना राष्ट्र के लिए गर्व और प्रेरणा का ऐतिहासिक अवसर है। मंत्रिमंडल ने उनके योगदान की सराहना करते हुए अभिनंदन प्रस्ताव पारित किया।

सीएम भजन लाल शर्मा ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और राजस्थान में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने 7 अक्टूबर को सरकार के मुखिया के रूप में राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूरे किए हैं। इस अवसर पर राजस्थान
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सुशासन, विकास और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में लगातार काम हो रहा है। जनता के समर्थन से नरेंद्र मोदी पहले तीन बार गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर देश के प्रधानमंत्री के रूप में जनादेश प्राप्त कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments