ग्वालियर। कायस्थ सज के विवाह योग्य युवक युवतियों का 65 वां वैवाहिक परिचय सम्मेलन भगवान श्री चित्रगुप्त धाम सर्व देव मंदिर, कायस्थ छात्रावास, दौलतगंज, लश्कर, ग्वालियर में संपन्न हुआ। कायस्थ वैवाहिक मंच के तत्वावधान में यह परिचय यम्मेलन सम्पन्न हुआ ।परिचय सम्मेलन में लगभग डेढ़ सो बायोडाटा का वाचन हुआ एवं 30 युवक युवतियों ने मंच पर आकर अपना परिचय दिया। अभी तक इस परिचय सम्मेलन के द्वारा लगभग 2000 युवक युवतियां के रिश्ते हो चुके हैं ।
संस्था के अध्यक्ष अभय चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन समाज में पारिवारिक संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ युवक-युवतियों के सुखद वैवाहिक भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सचिव अरुण कुलश्रेष्ठ ने कहा कि कायस्थ वैवाहिक परिचय मंच द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में समाज के लोगों से अपने परिवार के विवाह योग्य युवक-युवतियों के बायोडाटा जमा कराकर पंजीयन कराने तथा इस सामाजिक पहल में सक्रिय सहभागिता करने की अपील की गई।
कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान श्री चित्रगुप्त जी की आरती पंडित राजेश्वर राव द्वारा करवाकर प्रारंभ किया गया
कार्यक्रम के आयोजन में एडवोकेट सुरेंद्र कुमार खरे नया संचालन किया।कार्यक्रम का आयोजन हकीम देवीप्रसाद रामप्यारी न्यास के अंतर्गत कायस्थ छात्रावास, दौलतगंज, ग्वालियर में किया गया।आकाश श्रीवास्तव ने समाज के सभी बंधुओं एवं बहनों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी समाजहित में ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित एडवोकेट सुरेंद्र कुमार खरे अमित सक्सेना अमित श्रीवास्तव सुरेंद्र श्रीवास्तव हरी बाबू श्रीवास्तव श्रीमती तृप्ति भटनागर तनय श्रीवास्तव वर्षा श्रीवास्तव मनीष श्रीवास्तव कृष्णा सहित चित्रांश बंधुओं ने भाग लिया ।




