HomePoliticsभाजपा का‘ग्राम विकास संकल्प पत्र’, गांवों के सर्वांगीण विकास का रोडमैप:— भजनलाल...

भाजपा का‘ग्राम विकास संकल्प पत्र’, गांवों के सर्वांगीण विकास का रोडमैप:— भजनलाल शर्मा

 

जयपुर । भारतीय जनता पार्टी की ओर से नवरात्री के प्रथम दिवस पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर ‘ग्राम विकास संकल्प-पत्र’ जारी किया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा ने गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए संकल्प लिया है। गांवों में भी शहरों के समान आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों, ताकि ग्रामीण नागरिकों का जीवन अधिक सुगम, समृद्ध और सुविधाजनक बन सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए विकसित गांवों का निर्माण आवश्यक है। जब गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा, विकास कार्यों को गति मिलेगी और ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, तभी गांवों की समृद्धि सुनिश्चित होगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए हमारा गांव, ढाणी, निकाय, जिला, प्रदेश और हमारा देश विकसित होना चाहिए। भाजपा विकास के संकल्प के साथ जनता के बीच जाती है। विधानसभा चुनाव के समय पार्टी ने संकल्प पत्र जारी कर जनता को विश्वास दिलाया था कि सरकार बनने पर निर्धारित विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने संकल्प पत्र के लगभग 78 प्रतिशत कार्य पौने तीन वर्ष की अवधि में पूरे किए हैं। यह भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता और विकास के प्रति समर्पण को दर्शाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments