जयपुर । इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर 28 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे जयपुर के शहीद स्मारक पर प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें राजस्थान की विभिन्न जिला इकाइयों से सैकड़ों की संख्या में पत्रकार साथी एकत्रित होंगे।
आईएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राठौड़ के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ दिवंगत पत्रकार साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ होगा। इस अवसर पर पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके योगदान, संघर्ष और स्मृतियों को नमन किया जाएगा।इसके पश्चात पत्रकारों की लंबे समय से लंबित मांगों, पत्रकार सुरक्षा कानून, पत्रकारों की आजीविका एवं रोजगार संरक्षण, सामाजिक सुरक्षा तथा पत्रकारों के विरुद्ध उत्पीड़न और प्रतिशोधात्मक कार्रवाइयों जैसे महत्वपूर्ण विषयों को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।




