कोटा। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में चंबल की दायीं मुख्य कोटड़ा नहर में आज नाव पलटने से चार बच्चे डूब गए।
हादसा उस समय हुई जब दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलट जाने से 6 बच्चे नदी में गिर गए । दो बच्चों को निकाल लिया गया जबकि 4 बच्चे अभी लापता है । लापता बच्चों की तलाश के लिए बचाव दल जुटे हुए है ।




