जयपुर। केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी 31 अक्टूबर को और केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव 5 नवम्बर को जयपुर में रहेंगे।
केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी आजाद भारत के पहले गृहमंत्री लोहपुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित रन फोर युनिटी में शामिल होंगे जबकि केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव कांग्रेस द्वारा एसआईआर पर फैलाये जा रहे झूठ के माध्यम से देश को अराजकता की ओर धकेलने के कुत्सित प्रयासों को बेनकाब करने के लिए भाजपा द्वारा देशभर में ‘‘लोकतंत्र बचाओं, अराजकता हटाओं’’ अभियान के तहत पदयात्रा में शामिल होंगे।




