जयपुर ।भाजपा संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने पंचायत चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सामाजिक सरोकार रखने वाला और राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ काम करने वाला राजनीतिक दल है।
उन्होने कहा कि पंचायत चुनावों में भी निकाय चुनाव की तरह सरकार के काम को जनता तक ले जाना और जनता का आशीर्वाद प्राप्त हो, इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को प्राण प्रण से जुटना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपने विचार के प्रति स्पष्टता रखे और प्रतिपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे प्रौपेगेंडा का समूचित जवाब दें।भारतीय जनता पार्टी का काम करने का अपना तरीका है, पूर्व योजना और पूर्ण योजना के साथ हर कार्यकर्ता को काम और हर काम के लिए कार्यकर्ता, इस पद्धति से सबकी सहभागिता रखते हुए हम अपने कार्य को अंजाम देते है।
उन्होंने कहा कि एक ओर हमारी डबल इंजन सरकारों के कार्य है, वहीं दूसरी ओर विपक्ष की विफलताएं, उनकी आपसी फूट सामने है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हर कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। हर कार्यकर्ता अपनी भूमिका का निर्वहन सही रूप से करें, अपनी जिम्मेदारी समझें, ताकि राजस्थान के गांवों को ट्रिपल इंजन सरकार मिल सके और वे विकास में भागीदार हो सकें।




